भ्रष्टाचार का खेल लेखपाल प्रधान प्रतिनिधि पर गरीबों पर बुलडोजर दबंगों को संरक्षण का आरोप
1 min read
बड़नपुर मे भ्रष्टाचार का खेल लेखपाल प्रधान प्रतिनिधि पर गरीबों पर बुलडोजर दबंगों को संरक्षण का आरोप
सुल्तानपुर बल्दीराय तहसील क्षेत्र गांव बड़नपुर में सरकारी नियमों को ताक पर रखकर ड्यूटी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लेखपाल शशि प्रभाअपने पद का निवास से लेकर ड्यूटी तक सिर्फ 200 मीटर दूरी पर रहकर निभा रही हैं।
पीड़ितों का आरोप है कि लेखपाल साहिबा का खुद का घर ग्राम मऊ में है घर से 200 मीटर दूरी गांव बड़नपुर में दोती कर रही हैं।
इसी नजदीकी का फायदा उठाकर लेखपाल शशि प्रभा और प्रधान प्रतिनिधि दीपक सिंह की मिलीभगत से घोरगड्डा में जातिगत भेदभावकिया गया। आरोप है कि हाईकोर्ट आदेश की आड़ में चुनिंदा बुलडोजर चलवाया गया। इसमें गरीबों के मकान तोड़दिए गए और दबंगों को संरक्षण`दिया गया। जिससे पूरे गांव का रास्ता भी बाधित हो गया।
पीड़ितों ने लेखपाल साहिबा और प्रधान प्रतिनिधि पर थाना-चौकी मैनेज`करने का भी आरोप लगाया है।
ग्राम समाज के 200 पेड़ 5 लाख में बेचे वहीं प्राथी राजेश कुमार उपाध्यायका आरोप है कि ग्राम समाज की गाटा संख्या 681पर लगे लगभग 200 पेड़ों को रामकुमार पुत्र श्रीपालने काटकर 5 लाख रुपयेमें बेच दिया।शिकायत है कि सरकारी जमीन के जंगल का सफाया कर दिया गया। आरोप है कि ग्राम समाज की संपत्ति लूटकर प्रशासन मौन है।
समाधान दिवसमें पीड़ित राजेश उपाध्याय ने डीएम को शपथ पत्र सौंपकर मांग की है कि ग्राम समाज की जमीन गाटा 681 की जांचहो और दोषियों पर मुकदमा दर्जहो।लेखपाल शशि प्रभा का हल्के से तत्काल तबादला`किया जाए। प्रधान प्रतिनिधि दीपक सिंह की जांच कराई जाए डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच का आश्वासन दिया है।
नोट : पीड़ित ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया है उसी आधार पर खबर लिखी गई है इस खबर मे लगाए गए आरोप पीड़ित के है! विपक्ष का पक्ष मिलने पर खबर को अपडेट करके चलाया जाएगा
