August 3, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान का राजाखेड़ा थाना में औचक निरीक्षण,

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान।

रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश, जाप्ते की कमी भी होगी पूरी,

आसामाजिक तत्वों पर पूर्ण तरीके से रखे नजर,

राजाखेड़ा,
पंचायती राज चुनाव एवं नगरीय चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने राजाखेड़ा थाना में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की मीटिंग लेकर कानून व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने अधिकारियों और समस्त थाना स्टाफ के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में बताया गया कि 20 जुलाई से 20 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इस दौरान रात्रि और शाम के समय गश्त बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। राजाखेड़ा थानाधिकारी वीरसिंह गुर्जर ने जिला पुलिस अधीक्षक विकास सागवान के सामने जाप्ते की कमी का मुद्दा उठाया। इस पर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि जल्द ही अतिरिक्त जाप्ता भेजा जाएगा,ताकि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जा सके। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सागवान ने कहा कि चुनाव में शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *