August 2, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सड़क हादसे में मौत के बाद थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन, 84 लोगों पर केस दर्ज

1 min read
Spread the love

परसपुर-बालपुर मार्ग कई घंटे रहा जाम, सरकारी कार्य में बाधा का आरोप, ट्रैक्टर चालक पर पहले ही दर्ज है मुकदमा

गोण्डा। परसपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। मामले में पुलिस ने शुक्रवार शाम 34 नामजद और 50 अज्ञात समेत कुल 84 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार 26 जुलाई की रात सड़क हादसे में 22 वर्षीय दीपक की मौत हो गई थी। इसके अगले दिन 27 जुलाई की शाम परिजन और ग्रामीण पिकअप वाहन के बोनट पर शव रखकर परसपुर थाने पहुंचे। ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर उन्होंने परसपुर-बालपुर मार्ग जाम कर दिया। उपनिरीक्षक आकाशदीप सिंह की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा, सड़क जाम और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। विवेचना उपनिरीक्षक अमित कुमार गुप्ता को सौंपी गई है।
एफआईआर में अमरेश यादव, बबलू, गौतम, शुभम, रंजीत, राहुल, पृथ्वीराज, अजय, निरंकार, जय कश्यप उर्फ जगदीश कश्यप, गोलू कश्यप समेत 34 लोगों को नामजद किया गया है। 50 अज्ञात भी आरोपी बनाए गए हैं।
परसपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि सड़क हादसे के मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज हो चुका था। इसके बावजूद शव रखकर सड़क जाम किया गया। कई बार समझाने के बाद भी लोग नहीं माने, जिससे कई घंटों तक यातायात बाधित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *