ABVP विभाग कार्यालय मंत्री अजय तिवारी बने उन्नाव के जिला विस्तारक, एबीवीपी ने सौंपी नई जिम्मेदारी
1 min readगोण्डा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने संगठनात्मक विस्तार तथा छात्रहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण दायित्वों की घोषणा की है। इसी क्रम में अयोध्या विभाग कार्यालय मंत्री अजय तिवारी को उन्नाव जिले का जिला विस्तारक नियुक्त किया गया है। इस दायित्व के साथ उन्हें उन्नाव जिले में संगठन के विस्तार, छात्र-छात्राओं के बीच परिषद की विचारधारा के प्रचार-प्रसार तथा संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अजय तिवारी को यह दायित्व संगठन के प्रति उनके समर्पण, अनुशासन, सक्रिय कार्यशैली एवं छात्रहित में किए जा रहे निरंतर कार्यों को देखते हुए प्रदान किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही परिषद के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया। परिषद के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि अजय तिवारी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उन्नाव जिले में विद्यार्थी परिषद का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा छात्र-छात्राओं के बीच राष्ट्रवादी विचारों एवं विद्यार्थी हितों से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी। अपनी नियुक्ति पर अजय तिवारी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद द्वारा सौंपे गए इस महत्वपूर्ण दायित्व का वह पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन की विचारधारा को प्रत्येक छात्र तक पहुँचाने और जिले में परिषद के कार्यों को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री मुकेश सोनी, गोंडा विभाग संयोजक आदर्श तिवारी, प्रदीप पांडेय सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अजय तिवारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
