इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया को मिला “मुंशी प्रेमचंद भाषा सारथी सम्मान–2026”
1 min readपरसपुर, गोण्डा।
परसपुर क्षेत्र के ग्राम हरदिहा सपोर निवासी, ख्याति प्राप्त इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया को हिंदी भाषा, साहित्य, सामाजिक जागरूकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए संगम अकादमी पब्लिकेशन, कोटा (राजस्थान) द्वारा “मुंशी प्रेमचंद भाषा सारथी सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मुंशी प्रेमचंद जयंती के पावन अवसर पर ऑनलाइन आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। सम्मान-पत्र के अनुसार जादूगर मिस्टर इंडिया को समाज में शिक्षा, नैतिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति तथा जनजागरूकता के संदेश को अपनी जादू कला के माध्यम से प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया पिछले लगभग 25 वर्षों से देश के विभिन्न राज्यों में जादू के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, सड़क सुरक्षा, साइबर जागरूकता एवं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन जैसे विषयों पर जनजागरण अभियान चला रहे हैं। उन्हें अब तक अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
इस सम्मान की खबर मिलते ही जनपद गोण्डा सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। कला प्रेमियों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

