July 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

फर्जी अस्पतालों पर CMO का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल बंद करने के आदेश

1 min read
Spread the love

फर्जी अस्पतालों पर CMO का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल बंद करने के आदेश

बिना पंजीकरण और बिना वैध चिकित्सकीय स्टाफ के चल रहे अस्पतालों पर गिरी गाज, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी।

अयोध्या,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फर्जी अस्पतालों और झोलाछाप चिकित्सा व्यवस्था के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का असर अब अयोध्या में भी साफ दिखाई देने लगा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) अयोध्या ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना पंजीकरण संचालित दो निजी अस्पतालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।

निरीक्षण के दौरान न्यू मुस्कान मेडिकल सेंटर और अर्चना हॉस्पिटल में गंभीर अनियमितताएं मिलीं। जांच में पाया गया कि अस्पतालों का वैध पंजीकरण उपलब्ध नहीं था। एक अस्पताल में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जबकि दूसरे अस्पताल में भी वैध पंजीकरण नहीं मिला। इसके साथ ही एक अस्पताल में दूसरे अस्पताल का साइनबोर्ड लगाए जाने जैसी गंभीर विसंगति भी सामने आई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दोनों अस्पतालों के संचालकों को तत्काल प्रभाव से अस्पताल बंद करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि यदि निर्देशों की अनदेखी की गई तो विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ विधिक (कानूनी) कार्रवाई भी की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित संचालकों की होगी।

CMO ने जनपद के सभी निजी अस्पताल संचालकों को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि बिना वैध पंजीकरण, योग्य चिकित्सकों और निर्धारित मानकों के कोई भी अस्पताल संचालित नहीं होने दिया जाएगा। आम जनता के जीवन से खिलवाड़ करने वाले फर्जी अस्पतालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

जनता से अपील:
यदि आपके क्षेत्र में भी कोई अस्पताल बिना पंजीकरण या संदिग्ध तरीके से संचालित हो रहा है, तो उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें। ऐसे फर्जी अस्पताल मरीजों के जीवन के साथ गंभीर खिलवाड़ कर सकते हैं।

Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *