जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न
1 min readजिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न
जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
धौलपुर,
जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरुवार को जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से डीओआईटी वीसी कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित जन अभियोगों, लंबित प्रकरणों एवं जनहित के मुद्दों की विभागवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान समिति के सदस्यों की सहमति से 2 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के समाधान में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा तथा प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए।
जिला कलक्टर ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित राहत उपलब्ध कराएं। साथ ही, शिकायतों के निस्तारण में पूरी पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखी जाए।
बैठक में सतर्कता से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई तथा विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ करें, ताकि आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।
बैठक में समिति के सदस्यों ने विभिन्न जनहित के मुद्दों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना, समिति के सदस्य सत्येन्द्र पाराशर, दुर्गा सिंह अन्दाना, जगमोहन सिंह बघेल, बहादुर सिंह त्यागी, मदन लाल कोली, विवेक रावत, प्रेमवती, जाहिद कुरैशी सहित सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

