July 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गुमशुदा की तलाश, 58 वर्षीय अयोध्या प्रसाद द्विवेदी लापता, परिजनों ने आमजन से की सहयोग की अपील

1 min read
Spread the love


बांदा।

जनपद बांदा के ग्राम छिबाव निवासी 58 वर्षीय अयोध्या प्रसाद द्विवेदी 27 जुलाई 2026 को घर से खुरहंड रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया, किंतु कहीं से भी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई।
इसके बाद परिजनों ने पुलिस चौकी खुरहंड के माध्यम से संबंधित थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। लापता अयोध्या प्रसाद द्विवेदी का रंग सांवला, कद लगभग 6 फुट है। घटना के समय उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा पहन रखा था।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को अयोध्या प्रसाद द्विवेदी कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल निम्नलिखित नंबरों पर सूचना देने का कष्ट करें, ताकि उन्हें सकुशल उनके परिवार तक पहुंचाया जा सके।
संपर्क नंबर: 9140537140, 6394448327

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *