महिला सुरक्षा जागरूकता रैली को एसपी विकास सांगवान ने दिखाई हरी झंडी, दिया सुरक्षित और सशक्त समाज का संदेश,
1 min readधौलपुर, राजस्थान
राजस्थान पुलिस के “महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान-सुरक्षित नारी, सशक्त समाज” के तहत बुधवार को धौलपुर में जन-जागरूकता रैली निकाली गई। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शिकाऊ प्रकोष्ठ) हवा सिंह सहित पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।रैली गुलाब बाग, लाल बाजार, रेलवे स्टेशन, फद्दी चौराहा, जगन चौराहा, पुरानी सब्जी मंडी, तोप तिराहा और संतर रोड सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस दौरान आमजन को महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।एसपी विकास सांगवान ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा छेड़छाड़, उत्पीड़न, हिंसा या साइबर अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।रैली के दौरान महिला सुरक्षा कानूनों, महिला बीट अधिकारी योजना, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला गरिमा हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन और राजकॉप सिटीजन ऐप सहित विभिन्न सुरक्षा सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। इससे पहले कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हवा सिंह ने महिला
पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

