July 31, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गुरु पूर्णिमा पर संतों एवं महंतों का किया सम्मान, मुख्यमंत्री का गुरु वंदना संदेश किया गया भेंट

1 min read
Spread the love


धौलपुर

गुरु पूर्णिमा पर्व के पावन अवसर पर जिले में गुरु वंदना कार्यक्रम के अंतर्गत संतों एवं महंतों का श्रद्धापूर्वक सम्मान किया गया। भारतीय संस्कृति में गुरु परंपरा के महत्व को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा संत समाज के प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में मंदिर श्री खेरे वाली माता आश्रम जटपुरा बसेड़ी महन्त श्री महेश्वर दास, मंदिर श्री हनुमान जी इमली का बाग नगला दरवेशा बसेड़ी के महन्त श्री रामानुज, श्री आन्नदपुर ट्रस्ट संत नगर बाड़ी के संत श्री रामदास, श्री श्रीनाथ बिलोनी वाली माता बिलोनी बाड़ी के महन्त श्री राजेश चैतन्य सरस्वती, मंदिर श्री लाठवाली माता गढ़ी विनतीपुरा के महन्त श्री सुखवेदानन्द, मंदिर श्री हनुमान जी ताल वाले लालपुर के महन्त श्री अवधूत संत पागल बाबा, मंदिर श्री लाडली जगमोहनजी के महन्त श्री कृष्णदास, मंदिर श्रीरामपहाड़ी हनुमानजी गंगाबाई की बगीची के संत श्री हनुमानदास प्रत्येक को सम्मान स्वरूप 2100-2100 की राशि, श्रीफल, मिठाई एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की ओर से प्रेषित गुरु वंदना संदेश भेंट किया गया।
गुरु भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपरा के आधार स्तंभ हैं। संतों एवं महंतों का समाज को नैतिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने संतों एवं महंतों का अभिनंदन करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। सम्मान प्राप्त करने वाले संतों एवं महंतों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज में सद्भाव, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का संदेश दिया। विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *