July 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सेवानिवृत्ति से पूर्व सीबीईओ महेश शर्मा का दूबरा स्कूल में सम्मान, विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

1 min read
Spread the love

धौलपुर,
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूबरा में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश कुमार शर्मा के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। संस्था प्रधान आशीष कुमार शर्मा, शिक्षक नेता एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा सहित शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उन्हें अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सीबीईओ महेश शर्मा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि कक्षा 8 से 12वीं तक की शिक्षा जीवन की मजबूत आधारशिला होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने का संदेश दिया। साथ ही कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और समाज के विकास में उनकी भूमिका अतुलनीय है।संस्था प्रधान आशीष कुमार शर्मा ने उनके सरल व्यवहार, कार्यशैली और शिक्षकों के प्रति आत्मीयता की सराहना की। वहीं महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने 31 जुलाई को होने वाली उनकी सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया।समारोह में विद्यालय के कंप्यूटर अनुदेशक सौरभ गुप्ता एवं अंग्रेजी शिक्षक संजीव को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भावना शर्मा, सुमन मीणा, अमिता, दुर्गेश राजपूत सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *