July 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गुरु पूर्णिमा पर काशी प्रांत के सभी जिलों में गुरुओं का होगा भव्य सम्मान :- रजनीकांत श्रीवास्तव

1 min read
Spread the love



29 जुलाई को एनजीओ एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से चलाया जाएगा विशेष गुरु सम्मान अभियान


प्रयागराज।

भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ, काशी प्रांत के प्रांत सह-संयोजक रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि नेतृत्व के दिशा-निर्देशानुसार 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर काशी प्रांत के सभी जनपदों में श्रद्धा, सम्मान एवं सेवा भाव के साथ “गुरु सम्मान अभियान” संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विभिन्न मठ, मंदिर, गुरुद्वारा, आश्रम एवं अन्य पूजनीय स्थलों पर जाकर संत-महात्माओं, महंतों, पुजारियों एवं गुरुओं का माला, अंगवस्त्र, श्रीफल एवं फल भेंट कर सम्मान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति सम्मान और समाज में सेवा, संस्कार एवं आध्यात्मिक चेतना को सशक्त बनाने का एक व्यापक जनअभियान है। काशी प्रांत के सभी जिला संयोजकों, जिला सह-संयोजकों, एनजीओ प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं को इस अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
रजनीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक जिले में स्थानीय एनजीओ, रामलीला समितियों, भंडारा समितियों, जागरण एवं जगराता समितियों, गौसेवा संस्थाओं, मंदिर समितियों, आश्रमों, मठों तथा अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों का सहयोग लेकर अभियान को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा, जिससे समाज के सेवा कार्यों से जुड़े संगठनों के साथ सशक्त समन्वय स्थापित हो सके।
उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों से आग्रह किया कि प्रत्येक पूजनीय स्थल पर जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की ड्यूटी निर्धारित करते हुए जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित करें। प्रत्येक कार्यक्रम के उच्च गुणवत्ता वाले फोटोग्राफ, वीडियो, प्रतिभागियों की सूची एवं संबंधित संस्था का विवरण समयबद्ध रूप से प्रांत को उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्रदेश नेतृत्व को भेजा जा सके तथा भविष्य में उत्कृष्ट सेवा संस्थाओं का सम्मान किया जा सके।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों के फोटो एवं विवरण सोशल मीडिया पर अनिवार्य रूप से साझा किए जाएं तथा प्रांत हेल्पलाइन 9415970989 पर भी भेजे जाएं।
अंत में रजनीकांत श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं सामाजिक संगठनों से पूर्ण समर्पण, अनुशासन एवं उत्साह के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि “गुरु का सम्मान भारतीय संस्कृति का सम्मान है और गुरु पूर्णिमा का यह अभियान समाज में सेवा, संस्कार और समरसता का सशक्त संदेश देगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *