सपा कार्यालय पर प्रदेश सचिव महेश कश्यप की प्रेस वार्ता, भाजपा सरकार पर जमकर बोला हमला
1 min readबांदा

जनपद में समाजवादी पार्टी कार्यालय, बिजली खेड़ा में पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने प्रेस वार्ता की। झांसी से अपने दल-बल के साथ बांदा पहुंचे कश्यप ने पत्रकारों से बातचीत में भाजपा सरकार की साढ़े 9 साल की कार्यशैली को नाकाम बताया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। कानून व्यवस्था लचर हो चुकी है और शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है। पेपर लीक के मामलों में सरकार ने गिनीज बुक में रिकॉर्ड बना दिया है।
स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि अस्पतालों की हालत ध्वस्त है। न दवाइयां हैं न डॉक्टर। मरीज तड़प-तड़प कर मर रहे हैं और बाहर से महंगी दवाइयां लिखी जा रही हैं। इससे गरीब और मध्यम वर्ग का आदमी सबसे ज्यादा परेशान है। सरकारी कर्मचारी और अधिकारी तानाशाह बन गए हैं।
महेश कश्यप ने पूर्व की सपा सरकार को याद करते हुए कहा कि जब माननीय अखिलेश यादव जी मुख्यमंत्री थे तब जनकल्याण की कई योजनाएं धरातल पर उतारी गई थीं, जिन्हें भाजपा सरकार ने बंद कर दिया।
2027 में सपा सरकार बनने पर ये वादे
प्रदेश सचिव ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर जनता को ये राहतें दी जाएंगी:
- हर घर को 300 यूनिट बिजली फ्री
- प्रत्येक महिला को 40,000 रुपये सालाना सम्मान निधि
- बेटियों की KG से PG तक शिक्षा फ्री
- इसके अलावा कई अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की जाएंगी
उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा और उसके “दलालों” से सावधान रहने की अपील भी की।
इस मौके पर ये रहे मौजूद
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से लोकसभा प्रभारी उमेश यादव, राष्ट्रीय सचिव यूथजन सभा ओम नारायण त्रिपाठी ‘विदित’, राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा प्रमोद गुप्ता ‘राजा’, पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह गौर, पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू, विजय करण, शमीम बानवी, रामलाल प्रजापति, दिलीप पटवा, राजन चंदेल, नासिर खान, आमिर खान मन्नी, निलेश श्रीवास, अजय निषाद, सर्वेश पाल, अंकित पाल, के.के. यादव, नीरज पाल, रहीस खान, बउआ परिहार, जनमेजय सिंह, सिकंदर यादव, मनी कश्यप, अनुपम लोहवंशी, अवध बिहारी यादव सहित आधा सैकड़ा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जानकारी जिला मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता ‘राजा’ ने दी ।
