बालिका विद्यालय की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई,आधुनिक उपकरणों से निकाले सरिये,
1 min readधौलपुर, राजस्थान।
बालिका विद्यालय की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई,आधुनिक उपकरणों से निकाले सरिये,
पहले की कार्रवाई में मजबूत सरिये लगे होने से पूरी तरह नहीं टूट सका था अतिक्रमण, अब मलबा हटाने का काम जारी।
राजाखेड़ा,
राजाखेड़ा कस्बे में जरिहा नंबर-02 स्थित बालिका विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एक बार फिर की गई। पूर्व में की गई कार्रवाई के दौरान निर्माण में मजबूत सरिये लगे होने के कारण अतिक्रमण को पूरी तरह से नहीं तोड़ा जा सका था।ऐसे में बुधवार को प्रशासनिक टीम दोबारा मौके पर पहुंची और आधुनिक उपकरणों की सहायता से सरियों को हटाने के साथ शेष मलबे को हटाने की कार्रवाई शुरू की।कार्रवाई के दौरान राजाखेड़ा उपखंडाधिकारी सुशीला मीणा व तहसीलदार एवं नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी दीप्ति देव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की मौजूदगी में बालिका विद्यालय की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए शेष निर्माण सामग्री और सरियों को हटाने का काम किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा, जिससे पूरी प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।
कई विभागों की टीम रही मौजूद….।
मौके पर सीबीईओ नरसो मीणा, बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता गुप्ता तथा पुलिस विभाग की ओर से टाउन चौकी हाट मैदान के हेड कांस्टेबल श्यामबाबू मय जाप्ता मौजूद रहे। नगरपालिका की ओर से वरिष्ठ प्रारूपकार राजेंद्र सिंह, सफाई निरीक्षक पारस, कनिष्ठ सहायक मोहर सिंह, संजय कुमार सहित अन्य कार्मिकों ने कार्रवाई में सहयोग किया। वहीं राजस्व विभाग की ओर से आईएलआर सुरेश सिंह, पटवारी दीपक जैन सहित अन्य कार्मिक भी उपस्थित रहे।विद्यालय की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने पर जोर….बालिका विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए दोबारा की गई कार्रवाई के दौरान शेष अवरोधों को हटाने और मलबे की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में चली इस कार्रवाई के बाद विद्यालय की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।

