July 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस द्वारा पैदल गश्त एवं सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर

जनपद सुलतानपुर पुलिस द्वारा पैदल गश्त एवं सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

आज दिनांक 14.07.2026 को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारु निगम के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारीगण द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई।

इस दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बैंक, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सघन भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों के पालन हेतु लोगों को जागरूक किया गया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यक पुलिस कार्रवाई की गई।

जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा आपातकालीन सेवा 112 पर दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *