July 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सरयू नदी में नहाने गए बुजुर्ग संदिग्ध परिस्थितियों मे लापता, तट पर साइकिल-कपड़ा, चप्पल मिला, नदी में डूबने की आशंका

1 min read
Spread the love

सरयू नदी में नहाने गए बुजुर्ग संदिग्ध परिस्थितियों मे लापता, तट पर साइकिल-कपड़ा, चप्पल मिला, नदी में डूबने की आशंका

कटरा घाट पर हड़कंप, पुलिस व एसडीआरएफ टीम तलाश में जुटी

कर्नलगंज/गोंडा।

कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र में सोमवार सुबह सरयू नदी में नहाने गए एक बुजुर्ग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। तट पर उनकी साइकिल, कपड़े और चप्पल मिलने से नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार गोस्वामी (60) पुत्र दयाराम निवासी मौहर गोसाईं पुरवा रोजाना करीब 15 किमी दूर से सरयू नदी में स्नान करने कटरा घाट आते थे। सोमवार सुबह भी वे भोर में घर से निकले थे। कुछ घंटे बाद स्थानीय लोगों ने कटरा घाट स्थित सरयू तट पर एक साइकिल, कपड़े और चप्पल लावारिश हालत में पड़े देखे। आसपास बुजुर्ग नहीं मिले तो परिजनों को सूचना दी गई। बुजुर्ग की पहचान उनके कपड़ों के जेब में रखे आधार कार्ड से हुई।

परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देकर राजकुमार गोस्वामी की तलाश कराने की मांग की है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। नदी में डूबने की आशंका के चलते एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है। टीम सरयू नदी में बुजुर्ग की तलाश में जुटी है। उनके लापता होने से पूरे गांव में हड़कंप मचा है। खबर लिखे जाने तक बुजुर्ग का पता नहीं चल सका है।
पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। नदी में तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *