July 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

वीर लोकेंद्र सिंह राणा मेमोरियल जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ, 15 जुलाई तक होंगे मुकाबले,

1 min read
Spread the love

वीर लोकेंद्र सिंह राणा मेमोरियल जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ, 15 जुलाई तक होंगे मुकाबले,

खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम–सुजाता सिंह।

धौलपुर, राजस्थान
जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय वीर लोकेंद्र सिंह राणा मेमोरियल जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा खेल भावना की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में जिलेभर से 70 से अधिक बालक एवं बालिका खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में भाग ले रहे हैं।
मुख्य अतिथि परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत एवं वीर शैलेंद्र सिंह रणा ने कहा कि खेल हो या सड़क, नियमों का पालन हर परिस्थिति में आवश्यक है। उन्होंने खिलाड़ियों से हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने का संदेश देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने का आह्वान किया।

खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का है सशक्त माध्यम,

विशिष्ट अतिथि 14वीं आरएसी की सुजाता सिंह ने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास, समर्पण और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की।
जिला बैडमिंटन संघ के सचिव मोहम्मद जाकिर हुसैन ने बताया कि प्रतियोगिता 11 से 15 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में बैडमिंटन को बढ़ावा देना तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना है।इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ के सचिव संदीप राणा, शारीरिक शिक्षक पूजा नरसल, यश कुलश्रेष्ठ, फर्रुख बेग, अंपायर नीतिका सिंह, नाजिश खान, अरसलान हुसैन सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *