स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाही कर चलाया जागरुकता अभियान
1 min readयातायात पुलिस द्वारा स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाही कर चलाया जागरुकता अभियान
बांदा
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य आज दिनांक 10.07.2026 को क्षेत्राधिकारी यातायात श्री सौरभ सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग एवं जागरुकता अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान स्कूली वाहनों की जांच कर वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों एवं सुरक्षा मानकों के अनुपालन की स्थिति का निरीक्षण किया गया । चेकिंग के दौरान जिन स्कूली वाहनों में आवश्यक दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUC) एवं बीमा आदि में कमी पाई गई, उनके विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही की गई । यातायात पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों एवं परिचालकों को जागरूक करते हुए निर्देशित किया गया कि वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाएं, वाहन चलाते समय सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन करें तथा बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें । पुलिस द्वारा सभी स्कूली वाहन संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी ।

