भारतीय अंडर-18 राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम में चयन,चीन में करेगा भारत का प्रतिनिधित्व
1 min readअयोध्या का बेटा अब चीन में करेगा भारत का प्रतिनिधित्व
हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के मलेथू खुर्द निवासी कुशल सिंह ‘तरंग’ का भारतीय अंडर-18 राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम में चयन।
जनपद अयोध्या के विकासखंड हैरिंग्टनगंज अंतर्गत ग्राम मलेथू खुर्द निवासी कुशल सिंह उर्फ ‘तरंग’ (पुत्र शंभूनाथ सिंह) का भारतीय अंडर-18 राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम में चयन हुआ है। वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चीन रवाना हो गए हैं।
कुशल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से अयोध्या, मिल्कीपुर और हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए शानदार प्रदर्शन की कामना की है।
शुभकामनाएँ कुशल.! पूरे देश को आप पर गर्व है।

