July 1, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तहसीलदार की मानवीय पहल, निराश्रित महिला एवं चार बच्चों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू,

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।

तहसीलदार की मानवीय पहल, निराश्रित महिला एवं चार बच्चों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू,

राजाखेड़ा ,धौलपुर न्यूज।
तहसीलदार राजाखेड़ा दीप्ति देव द्वारा मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए तहसील परिसर में पिछले कुछ दिनों से रह रही एक निराश्रित महिला एवं उसके चार बच्चों के पुनर्वास के लिए त्वरित पहल की गई है।
तहसीलदार के संज्ञान में आने पर पाया गया कि लावारिस महिला अपने चार बच्चों के साथ तहसील परिसर में अस्थायी रूप से रह रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला का कोई परिजन अथवा निकट संबंधी उपलब्ध नहीं है तथा उसकी मानसिक स्थिति भी सामान्य नहीं है। ऐसी स्थिति को देखते हुए महिला एवं उसके बच्चों की सुरक्षा, देखभाल एवं भविष्य को प्राथमिकता देते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई।
इस संबंध में अपना घर भरतपुर के प्रबंधक को पत्र प्रेषित कर नियमानुसार महिला एवं उसके चारों बच्चों को संस्था में सुरक्षित रूप से आश्रय उपलब्ध कराने तथा उनके पुनर्वास की कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।
तहसीलदार ने कहा कि प्रशासन का दायित्व केवल राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के असहाय, निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करना भी हमारी नैतिक एवं मानवीय जिम्मेदारी है। प्रशासन ऐसे प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यक संरक्षण एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
तहसीलदार दीप्ति देव ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई निराश्रित, असहाय या संकटग्रस्त महिला, पुरुष अथवा बच्चा दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता एवं पुनर्वास की व्यवस्था की जा सके।

विजय कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *