संगठन मजबूती पर कांग्रेस सेवादल की मंथन बैठक,नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान
1 min readधौलपुर
कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित कांग्रेस सेवादल की बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ओबीसी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सोनू यादव ने सहभागिता करते हुए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों को लेकर विचार-विमर्श किया।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन में नव नियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल समृद्धि दीक्षित जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं और सभी को एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस साकेत बिहारी शर्मा, भजनलाल जाटव, अभिषेक यादव और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विजय कुमार शर्मा

