हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली इलाज के दौरान हुई मौत
1 min readप्रयागराज

हर्ष फायरिंग में गई युवक की जान, परिवार में पसरा मातम
करछना इलाके में सोमवार रात हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई।
घटना से चल रहे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई।
करछना थाना क्षेत्र के भुंडा पुलिस चौकी अंतर्गत गांव में एक परिवार में बच्चा पैदा होने की खुशी में बरही कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग की गई।
हर्ष फायरिंग में गोली लगने से सर्वेश यादव उर्फ गोलू पुत्र राजेन्द्र प्रसाद यादव (24) की मौत हो गई।
घटना से परिवार में मातम पसर गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया ।
