June 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पट्टे की जमीन के लिए वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार, दबंगों पर सामान ले जाने और धमकी देने का आरोप

1 min read
Spread the love


मिल्कीपुर, अयोध्या।
तहसील क्षेत्र में एक वृद्ध महिला अपने ही आवासीय पट्टे की भूमि पर कब्जा और न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर है। पीड़ित महिला ने थाना इनायत नगर और उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर को शिकायती पत्र देकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला का आरोप है कि उसे आवासीय पट्टा मिला हुआ है, जिस पर उसने टीनशेड लगाकर अपना सामान रखा था। आरोप है कि दबंगों ने टीनशेड को तोड़ दिया और वहां रखी कुर्सी, तख्ता सहित अन्य सामान उठा ले गए। महिला का कहना है कि विरोध करने पर दबंगों ने उसके साथ अभद्रता की, गाली-गलौज की और मारपीट की धमकी दी।
पीड़ित वृद्ध महिला ने बताया कि वह लगातार थाने से लेकर तहसील तक अधिकारियों के पास जाकर अपनी फरियाद रख रही है, लेकिन अभी तक उसे राहत नहीं मिली है। महिला ने आरोप लगाया कि दबंगों द्वारा उसे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर वहां से भगाया गया।
अब सवाल यह है कि प्रशासन इस मामले में कितनी गंभीरता दिखाता है और पीड़ित महिला को उसके अधिकार और सुरक्षा दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। फिलहाल महिला न्याय की उम्मीद लगाए बैठी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *