June 25, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नगर परिषद शिविर का किया निरीक्षण, आवासीय पट्टे, व प्रमाण-पत्र किए वितरित

1 min read
Spread the love

उप निदेशक, स्वायत्त शासन विभाग ने नगर परिषद शिविर का किया निरीक्षण, आवासीय पट्टे, प्रमाण-पत्र किए वितरित
धौलपुर,

राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके घर के पास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर परिषद धौलपुर में शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। उपनिदेशक (क्षेत्रीय) स्वायत्त शासन विभाग रिछपाल सिंह बुडरक ने बुधवार को शिविर का औचक निरीक्षण किया और मौके पर ही पात्र लाभार्थियों को आवासीय पट्टे एवं विभिन्न प्रमाण-पत्र सौंपे।
उपनिदेशक ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन के हित में दी जा रही छूट एवं राहत का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिविरों का उद्देश्य है कि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलें।
उन्होंने लाभार्थियों से सीधा संवाद कर फीडबैक भी लिया और शिविर की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान नगरीय क्षेत्र नियम के तहत आवासीय पट्टा जारी कर लाभार्थी को मौके पर ही सौंपा। साथ ही अन्य योजनाओं के प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। साथ ही नगर परिषद धौलपुर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगवाने एवं खराब स्ट्रीट लाइटों का मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए, जिससे रात्रि में आमजन को आवागमन में सुविधा मिल सके। अभियान के तहत जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र जारी किए जा रहे है। इस अवसर पर सम्बंधित विभागों के अधिकारी, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *