June 25, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मंडल अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण संपन्न, बार संघ अध्यक्ष का हुआ स्वागत

1 min read
Spread the love


बांदा।

मंडल अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन, चित्रकूटधाम मंडल बांदा का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को कमिश्नरी कार्यालय सभागार में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मंडल आयुक्त अजीत कुमार सिंह एवं अपर आयुक्त द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

समारोह में अध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार द्विवेदी, सचिव पद के लिए विनोद सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए यशपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की।

कार्यक्रम के दौरान बार संघ के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह का विशेष स्वागत किया गया। बताया गया कि वे पहली बार में बार संघ अध्यक्ष चुने गए हैं, जिस पर अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बार संघ महासचिव राजेश कुमार त्रिपाठी सहित अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अधिवक्ता हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा न्यायिक व्यवस्था में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय कुमार द्विवेदी ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के हितों और कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। वहीं अन्य पदाधिकारियों ने भी संगठन को मजबूत बनाने तथा अधिवक्ता समाज की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

समारोह का समापन सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देने एवं संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *