श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया मां धूमावती का प्राकट्योत्सव
1 min read
धौलपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया मां धूमावती का प्राकट्योत्सव
स्वामी जी महाराज की पुण्यतिथि पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, हजारों ने ग्रहण की महाप्रसादी
धौलपुर, राजस्थान
स्थानीय श्री गंगाबाई की बगीची में मां पीतांबरा भक्त मंडल, धौलपुर के तत्वावधान में दतिया वाले स्वामी जी महाराज की पुण्यतिथि और मां धूमावती माई का प्राकट्योत्सव अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठानों से सराबोर इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं भक्त मंडल के सदस्यों द्वारा स्वामी जी महाराज एवं मां पीतांबरा माई के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस पावन अवसर पर उपस्थित माई भक्तों को स्वामी जी महाराज के दिव्य प्रवचनों और आदर्शों से अवगत कराया गया। साथ ही, उनके बताए गए जन-कल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। भक्तों ने स्वामी जी और पीतांबरा माई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महाआरती उतारी। पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में प्रांगण में सामूहिक रूप से स्वामिष्टक और पीतांबरा चालीसा का श्रद्धापूर्वक पाठ किया गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे (प्रसादी) का आयोजन किया गया। इसमें धौलपुर और आस-पास के क्षेत्रों से आए लगभग हजारों की संख्या में माई भक्तों ने पूरी आस्था के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया।इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मां पीतांबरा भक्त मंडल के प्रमुख सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गा दत्त शास्त्री, समाजसेवी रामकुमार दद्दा, समाजसेवी रवि शिवहरे, वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अवध शर्मा, मनोज चौहान, राजू पाराशर, हेमंत लोधी, जगदीश गॉड, बृजमोहन कुलश्रेष्ठ, राजेश कुलश्रेष्ठ, ठाकुर धर्मवीर सिंह,
पवन कुमार गोयल, रामबरन गुर्जर, शैलेन्द्र तिवारी, सतीश मीणा, श्याम बघेल
राकेश खोका, मनीष बघेल, दशरथ सिंह, अरविंद गुर्जर
अतेंद्र बशिष्ठ, शैलेन्द्र व्यास, सोनू परमार, रामप्रसाद बघेला, समाजसेवी बच्चू तिवारी, महेश शर्मा और प्रवीण सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

