June 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

योगी सरकार की बड़ी सौगात: 32.39 करोड़ से चमकेगा बबेरू-तिन्दवारी-सुमेरपुर मार्ग

1 min read
Spread the love

PWD ने शुरू किया 12 किमी लंबे स्टेट हाईवे-134 का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य

11 मार्च 2026 से शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट 10 जून 2027 तक हर हाल में होगा पूरा

चमचमाती चौड़ी सड़क से बुंदेलखंड में बढ़ेगा व्यापार और जनता को मिलेगी जाम से मुक्ति

बांदा

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुंदेलखंड के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के संकल्प के तहत बांदा जिले को एक बड़ी सौगात दी है। क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए लोक निर्माण विभाग ने स्टेट हाईवे-134 के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 32.39 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके पूरे होने से बबेरू, तिन्दवारी और हमीरपुर के सुमेरपुर क्षेत्र के बीच का सफर न सिर्फ आसान होगा बल्कि बुंदेलखंड में व्यापार और विकास की रफ्तार को भी नए पंख लगेंगे।

12 किलोमीटर लंबा मार्ग बनेगा हाईटेक

यह पूरा प्रोजेक्ट 12 किलोमीटर लंबे (स्टेट हाईवे-134 के कायाकल्प से जुड़ा है। वर्तमान में इस मार्ग पर यातायात का भारी दबाव रहता है। जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी और सड़क जर्जर होने के कारण राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क की चौड़ाई बढ़ाने और इसे अत्यधिक मजबूत बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। आधुनिक तकनीकों और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्रियों के इस्तेमाल से यहां चमचमाती सड़क बुंदेलखंड के गौरव को और बढ़ाएगी।

समय सीमा हुई तय,10 जून 2027 तक पूरा होगा काम

योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और समयबद्धता का असर इस प्रोजेक्ट पर भी साफ दिख रहा है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस परियोजना का निर्माण कार्य 11 मार्च 2026 से प्रारंभ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों का पालन करते हुए विभाग ने इसके पूरे होने की अंतिम तिथि 10 जून 2027 तय की है। अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि इस समय सीमा के भीतर हर हाल में काम पूरा किया जाए ताकि जनता को इसका लाभ जल्द से जल्द मिल सके।

जाम से मुक्ति और व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार

इस मार्ग के चौड़ीकरण से बांदा और आसपास के जिलों के बीच कनेक्टिविटी बेहद मजबूत हो जाएगी। भारी वाहनों और कृषि उत्पादों को ले जाने वाले ट्रकों को अब संकरे रास्तों और जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। सुमेरपुर और बबेरू जैसे बड़े व्यापारिक केंद्रों के सीधे जुड़ने से स्थानीय उद्योगों किसानों और छोटे व्यापारियों को अपनी उपज और माल मंडियों तक पहुंचाने में कम समय लगेगा। इससे डीजल और समय दोनों की बचत होगी।

इस बड़ी सौगात के बाद स्थानीय जनता और व्यापारी वर्ग में खुशी की लहर है। क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि पूर्ववर्ती सरकारों में बुंदेलखंड को हमेशा उपेक्षित रखा गया। लेकिन योगी सरकार ने यहां एक्सप्रेस-वे और चमचमाती सड़कों का जाल बिछाकर इस पिछड़े क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। लोग जाम की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिलने की उम्मीद में योगी सरकार की नीतियों और विकास कार्यों की जमकर सराहना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *