June 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली कार्यक्रम का आयोजन

1 min read
Spread the love

धौलपुर,

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “स्वस्थ भारत” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने एवं स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राखी राठौर के निर्देशानुसार तथा कार्यक्रम संयोजक श्रीमती सुजाता मीणा के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पुराना रिसाला में “कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने बिना तेल के पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर स्वस्थ खान-पान का संदेश दिया तथा कम तेल एवं संतुलित आहार अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व जिला सदस्य श्रीमती रामवती ने कहा कि स्वस्थ परिवार ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। महिला मोर्चा जिला संयोजक श्रीमती कल्पना शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वस्थ भारत का सपना तभी साकार होगा, जब प्रत्येक परिवार स्वस्थ जीवन शैली को अपनाएगा। धौलपुर विधानसभा संयोजक श्रीमती शशि त्यागी ने कहा कि स्वस्थ परिवार की शुरुआत रसोई से होती है तथा कम तेल और संतुलित भोजन अनेक गंभीर बीमारियों से बचाव का प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान बिना तेल के पौष्टिक व्यंजनों की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सेजल त्यागी ने प्रथम एवं जुलेखा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अंत में नेहा राघव ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ज्योति शर्मा, मालती, चंद्रकांता, लक्ष्मी, उषा, अनुपमा, सितारा, वर्षा, कुमकुम, नर्मदा सहित अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *