शव पर सियासत, भाजपा और सपा नेताओं में ‘श्रेय’ लेने की होड़
1 min readप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रुदौली विधानसभा की नगर पंचायत माँ कामाख्या धाम कल आएंगे और आने के एक दिन पहले शव पर सियासत, संदेश क्या जाएगा
अयोध्या

सऊदी अरब से एक महीने बाद वतन लौटे एक गरीब के शव पर भी नेताओं ने राजनीति चमकाने का मौका नहीं छोड़ा। अयोध्या जनपद रुदौली क्षेत्र के सराय अहमद गांव में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब मृतक गैस राम रावत का शव गांव पहुंचा। शव मंगाने का श्रेय लेने के लिए समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के नेता आपस में ही भिड़ गए। रुदौली के सराय अहमद गांव निवासी गैस राम रावत की 1 महीने पहले सऊदी अरब में बीमारी से मौत हो गई थी। नेताओं में तकरार: शव गांव पहुंचते ही सपा के पूर्व विधायक रुश्दी मियां और भाजपा के वर्तमान विधायक रामचंद्र यादव के पुत्र आलोक चंद्र यादव के बीच जमकर ‘तू-तू, मैं-मैं’ और तीखी बहस हुई। भीड़ बनी तमाशबीन: दोनों पक्षों के नेता और समर्थक सैकड़ों की भीड़ के सामने सऊदी अरब से शव वापस लाने का श्रेय लेने के लिए आपस में उलझते रहे।
चर्चा का विषय: एक तरफ जहां पीड़ित परिवार पिछले एक महीने से अपनों के खोने के गम और शव का इंतजार करने की पीड़ा से जूझ रहा था, वहीं दूसरी तरफ नेताओं के बीच इस दुखद घड़ी में भी “श्रेय लेने की होड़” को लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है।
रुदौली विधानसभा की नगर पंचायत माँ कामाख्या धाम में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कल आगमन निश्चित है एक दुखित परिवार की पीड़ा हरने की बजाय प्रदेश के दो प्रमुख राजनीतिक दलों शव पर सियासत खेला जा इसका परिणाम क्या होगा और जनता के बीच में क्या संदेश जाएगा ये अभी भविष्य के गर्भ में है।
