राम मंदिर दान चोरी विवाद, मामले पर CM योगी का बड़ा बयान,जांच पूरी होने तक कोई भी बयानबाजी न करे
1 min readराम मंदिर दान चोरी विवाद। राम मंदिर मामले पर CM योगी का बड़ा बयान। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर दान विवाद और SIT जांच को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी पक्षों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक कोई भी बयानबाजी न करे
CM योगी ने कहा कि SIT जांच में “दूध का दूध और पानी का पानी” अलग होगा और कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग रामलला के दर्शन तक नहीं किए, वही अब अयोध्या को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राम मंदिर दान विवाद पर सियासी बयानबाजी और तेज हो सकती है। योगी सरकार ने साफ संकेत दिया है कि SIT जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

