SE विवेक शर्मा ने नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने व बकायेदारों पर कार्यवाही के निर्देश
1 min readSE विवेक शर्मा ने नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने व बकायेदारों पर कार्यवाही के निर्देश, नियमित रूप से कनेक्शन होंगे जारी,
धौलपुर, राजस्थान
जेवीवीएनएल SE विवेक शर्मा ने धौलपुर ग्रामीण अभियंताओं व कर्मचारियों की मीटिंग ली जिसमें निर्देश दिए। सभी बकाया वालो से तत्काल वसूली करें।50 हजार से ऊपर वाले बकायेदारों से बकाया राशि जमा कराने की कार्यवाई करे व एक भी उपभोक्ता नहीं रहना चाहिए सभी से बिल वसूल करो या फिर उनको डीसी करें उनके ट्रांसफार्मर उतारे जो बिल नहीं भर रहे और अवैध रूप से विद्युत उपभोग कर रहे है उनके विरुद्ध विजिलेंस कार्यवाई कर उनके खिलाफ पुलिस कार्यवाही करें।जिन उपभोक्ताओं के डीसी, पीडीसी कनेक्शन हैं उनके परिसर को चेक करें।जिनकी सप्लाई चालू मिले तो वीसीआर की कार्यवाही करें।साथ ही ईमानदार उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी सुविधाओं का ध्यान रखें।समय पर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।स्मार्ट मीटर का कार्य तेज गति से पूर्ण करवाएं।लंबित नए विद्युत कनेक्शन तत्काल जारी किए जाए।विद्युत चोरों की वीसीआर भरे और रेगुलर उनका भौतिक निरीक्षण करें।बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नियमित रूप से करते रहे व विशेष शिविर आयोजित कर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना मे पंजीकरण संख्या बढ़ाए। बिजली चोरी रोकने के लिए विजिलेंस कार्यवाई सुनिश्चित करें व अवैध जम्पर हटाने की कार्यवाही करे जिससे बिजली चोरी पर लगाम लग सके । कर्मचारियों को समय से फील्ड में भेजे व प्रतिदिन राजस्व वसूली की प्रगति लेवे ।अगर कोई कर्मचारी लापरवाही करें तो उसके खिलाफ पत्र लिख कर भेजें जिस से लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जा सके।SE विवेक शर्मा ने बताया कि हर माह 100% राजस्व वसूली लक्ष्य प्राप्त करने निर्देश मिले हुए हैं। मीटिंग में सहायक अभियंता अनुराग मित्तल, कनिष्ठ अभियंता आकाश, विजेंद्र सिंह ,अमित कुमार राजस्व अधिकारी इत्यादि कर्मचारी उपस्थित रहे।

