सरयू नदी में डूबे दूसरे मासूम की तलाश जारी, SDRF और प्रशासन की टीम जुटी
1 min readअयोध्या।
अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र स्थित सरयू नदी के ढेमवा घाट पर दो बच्चों के डूबने के मामले में अभी तक दूसरे बच्चे का शव बरामद नहीं हो सका है। प्रशासन, पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और SDRF की टीम लगातार सघन खोजबीन अभियान चला रही है।
घटना के बाद से नदी में तलाश जारी है, लेकिन दूसरे बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे क्षेत्र में चिंता और शोक का माहौल बना हुआ है।SDRF, पुलिस और स्थानीय गोताखोर नदी में लगातार कर रहे हैं सर्च ऑपरेशन।

