June 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस ने किया अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
सुल्तानपुर

पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कई जनपदों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, उपनिरीक्षक दिनेश यादव, एसओजी प्रभारी एवं उनकी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर गिरोह के सदस्यों को दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले रेकी कर सुनसान और उपयुक्त मकानों को चिन्हित करते थे, फिर योजनाबद्ध तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लगभग 100 ग्राम सोना, 250 ग्राम चांदी तथा 2.40 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य विभिन्न जनपदों में सक्रिय थे और लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। इस सफलता से क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *