बकायेदारों के 20 ट्रांसफार्मर उतारे,10 उपभोक्ता के ट्रांसफॉर्मर उतारते ही मौके पर जमा कराए 6 लाख रुपये
1 min readविद्युत निगम की बड़ी कार्रवाई:-
राजाखेड़ा में बड़े बकायेदारों के 20 ट्रांसफार्मर उतारे,10 उपभोक्ता के ट्रांसफॉर्मर उतारते ही मौके पर जमा कराए 6 लाख रुपये*।
राजाखेड़ा , धौलपुर
जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) ने राजाखेड़ा उपखंड में बिजली चोरी और बकाया बिलों की वसूली को लेकर व्यापक अभियान शुरू कर रखा है ।डिस्कॉम के ग्रामीण क्षेत्रों मे बकायेदारों पर बड़ा एक्शन किया गया है। निगम की इस कार्रवाई से बिजली चोरों और लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।डिस्कॉम का दस्ता देख बकायेदारों मे हलचल देखी गयी, 15 लाख की बकाया राशि पर 20 ट्रांसफॉर्मर उतारे गए जिनमे से 10 उपभोक्ताओं ने मौके पर 6 लाख रुपये जमा करा दिये तो डिस्कॉम ने उनकी बिजली ट्रांसफॉर्मर रख कर पुनः शुरू की व अन्य को बकाया राशि जमा कराने पर ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विद्युत विभाग की टीम ने बकाया वसूली के तहत सख्त रुख अपनाते हुए बकाया राशि पर बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान दबाव बढ़ता देख उपभोक्ताओं ने मौके पर ही बकाया राशि नकद राशि जमा कराई।

बिजली चोरी से ठंडी हवा लेने वाले डिस्कॉम की रडार पर–
निगम की सतर्कता टीमों ने चेकिंग के दौरान पाया कि कई उपभोक्ता अवैध रूप से भारी लोड वाले उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे थे। कार्रवाई के तहत 65 वीसीआर (VCR) भरी गयी।
इनमें ऐसे उपभोक्ता भी शामिल हैं जो एयर कंडीशनर (AC) का उपयोग बिना वैध कनेक्शन या मीटर बाईपास कर रहे थे।
अधिकारियों का बकायेदारों व बिजली चोरी पर सख्त संदेश:
यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जो उपभोक्ता बार-बार चेतावनी के बाद भी बिल जमा नहीं कर रहे हैं, उनके कनेक्शन स्थायी रूप से काटे जा रहे हैं । बिजली चोरी न केवल कानूनन अपराध है बल्कि इससे सिस्टम पर लोड बढ़ता है जिससे ईमानदार उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ता है।डिस्कॉम सम्वेदनशील क्षेत्रों में भी पुलिस के साथ कार्यवाही कर्ता नजर आ रहा है ।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बकाया बिल तुरंत जमा कराएं और अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें व वैध बिजली कनेक्शन से बिजली का उपयोग करे व नियमित बिजली बिल भरते रहे। विद्युत तंत्र पर ट्रिपिंग नहीं आए और बिजली सुचारू रूप से चल सके। कार्यवाई मे राजाखेडा JEn मयंक मिश्रा, मरेना JEn रणवीर सिंह, जिला पुलिस व 20 बिजलीकर्मी मौजूद रहे।
SE धौलपुर विवेक शर्मा ने बताया कि विशेष अभियान के तहत बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, उपभोक्ता अपना बिजली बिल नियमित भरते रहे जिससे उनकी बिजली सुचारू रूप से चलती रहे।
उक्त सयुंक्त कार्यवाही डिस्कॉम ने जिला पुलिस के सहयोग से 15 लाख की बकाया राशि पर की गई है ।SE विवेक शर्मा ने किसानो से भी आग्रह किया है कि बकाया राशि जमा करदे। कृषि कनेक्शन कटने के बाद बिल जमा कराने पर भी RC कराने मे समस्या उत्पन्न होती है कियोकी कनेक्शन बुजुर्गों के नाम से होते हैं और जमीन भी वारिसों के नाम नहीं उतरी होती है जिससे कनेक्शन RC होने मे कई तकनीकी खामी आ जाती है।इसलिए किसान अपने कृषि कनेक्शन जीवित व्यक्ति के नाम करले जिससे सरकार की योजनाओं का फायदा सुनिश्चित हो सके।
।।धौलपुर राजस्थान से विजय शर्मा की रिपोर्ट।।
