June 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्रेमी युवक के साथ रहने में अडी युवती, पिता ने काउंसलिंग के दौरान थाने में धारदार हथियार से हमला कर की हत्या

1 min read
Spread the love

बांदा

जनपद में पुलिस थाने में समझौते के दौरान प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी बेटी की गुस्साए पिता ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी भागने लगा। जिसे पुलिस ने धर दबोचा। सूचना पर तत्काल एसपी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना का जायजा लिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किये। आपको बता दे कि थाना बदौसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी युवती का गांव के ही ललित कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। विगत 18 में को वह प्रेमी के साथ चली गई थी। जाने के बाद दोनों ने चित्रकूट जनपद के भरतकूप स्थित एक मंदिर में शादी रचाई। शादी का जाने के बाद दोनों मध्य प्रदेश के बरौंधा में रह रहे थे। इधर तलाश करते हुए पुलिस इनके पास पहुंच गई। दोनों को सकुशल बरामद करने के बाद थाने ले आई। बरामद करने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को लड़की के पिता सत्य कुमार तथा मां को थाने में बुलवाया। आपस में समझौते का दौर चल रहा था। वही युवती घर जाने के लिए तैयार नहीं थी। वह अपनी प्रेमी के साथ रहने की जिद में अड़ी हुई थी। तभी गुस्साए पिता ने चाकू निकाला और बेटी पर कई वार कर दिए। यह नजारा देख पुलिस के होश उड़ गए। जिसे उपचार के लिए सीएचसी अतर्राले जाया गया। हालत नाजुक देख डॉक्टरो ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां देखने के बाद डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने तत्काल घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर तत्काल एसपी पलाश बंसल पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलवाया गया। जहां टीम ने साक्ष्य संकलित किये। इधर पुलिस ने आरोपी पिता सत्य कुमार निवासी बरछा बा को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *