June 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पीड़ित ने लेखपाल पर घूस मांगने का लगाया आरोप, भूमि विवाद में पीड़ित ने खोला मोर्चा

1 min read
Spread the love

अयोध्या

Oplus_131072

मिल्कीपुर में लेखपाल पर घूस मांगने का आरोप, भूमि विवाद में पीड़ित ने खोला मोर्चा

मिल्कीपुर क्षेत्र में राजस्व व्यवस्था पर उठे सवाल, गरीबों को परेशान करने के लगाए आरोप

अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में एक लेखपाल पर गंभीर आरोप लगने के बाद राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर चर्चा में आ गई है। राजापुर गांव निवासी पीड़ित ने आरोप लगाया है कि भूमि विवाद के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई के बजाय उसे लगातार परेशान किया जा रहा है।

पीड़ित का दावा है कि जिलाधिकारी और एसडीएम के निर्देशों के बावजूद विवादित भूमि पर पैमाइश कराई गई तथा उसे प्रक्रिया की जानकारी तक नहीं दी गई। साथ ही संबंधित लेखपाल पर धनराशि मांगने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़ित का कहना है कि भूमि विवाद न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद कार्रवाई की गई, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी बताई जा रही है।

हालांकि, इन सभी आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *