“दो सगी बहनों से छेड़खानी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा व चोरी की बाइक बरामद
1 min readसुल्तानपुर
जनपद सुलतानपुर, थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत “दो सगी बहनों से छेड़खानी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा व चोरी की बाइक बरामद
आज रात्रि में लगभग सवा दो बजे के आसपास थाना कोतवाली नगर को यह विश्वसनीय सूचना प्राप्त होती है कि एक अभियुक्त हवाई पट्टी के पास खड़ा है। यदि उसको रोका जाए तो उसके पास से अवैध समान प्राप्त होंगे।
उक्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर जनपदीय एसओजी (SOG) टीम और स्थानीय थाना कोतवाली नगर की टीम घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास करती है, जिसके उक्त अभियुक्त के द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया जाता है। पुलिस के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई आत्मरक्षार्थ की जाती है, जिसमें उक्त अभियुक्त घायल हो जाता है, जिसके दाहिने पैर में गोली लग जाती है।
उक्त अभियुक्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है। उससे पूछताछ में उसके द्वारा यह बताया गया कि उसका नाम मोहम्मद आसिफ, पुत्र इश्तियाक अहमद, उम्र 27 वर्ष, निवासी शास्त्री नगर, थाना कोतवाली नगर है।
उससे पूछताछ में में आया है कि 9 जून को दो सगी बहनें घर जा रही थीं, जिसमें एक सुनसान इलाके में लाइट कट जाती है और उक्त अभियुक्त के द्वारा उन बहनों के साथ छेड़खानी की घटना की जाती है, जिसके संदर्भ में स्थानीय थाना कोतवाली नगर में एक अभियोग भी पंजीकृत किया गया है।
उक्त अभियुक्त के पास एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है।

