October 25, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

श्रीमद् देवी भागवत कथा में पहुंचे विधायक गोरखनाथ बाबा, शिव-पार्वती विवाह प्रसंग पर भक्ति में डूबे श्रद्धालु

1 min read
Spread the love


मिल्कीपुर, अयोध्या।

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के कोटवा इनायतनगर स्थित मां भुवनेश्वरी देवी वैष्णो धाम में इन दिनों श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन चल रहा है। कथा पंडाल में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक गोरखनाथ बाबा कथा स्थल पर पहुंचे और मां भुवनेश्वरी देवी के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
विधायक गोरखनाथ बाबा ने सर्वप्रथम व्यासपीठ को प्रणाम कर कथाव्यास का आशीर्वाद लिया। उनके आगमन पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। कथा के दौरान जब कथाव्यास ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का दिव्य प्रसंग सुनाया, तो पूरा पंडाल हर-हर महादेव और जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति भाव में झूमते नजर आए और वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर विधायक गोरखनाथ बाबा ने सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए भगवान शिव के स्वरूप का विधि-विधान से पांव पूजन किया। इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ आरती में सहभागिता की। शिव-पार्वती विवाह के प्रसंग ने उपस्थित भक्तों को भावविभोर कर दिया।
कथा आयोजन समिति ने विधायक का स्वागत करते हुए उनके आगमन पर आभार जताया। आयोजकों ने कहा कि श्रीमद् देवी भागवत जैसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कथा स्थल पर उमड़ रही श्रद्धा और भक्ति की यह धारा क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रही है। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *