October 25, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नवोदय विद्यालय में स्मृतिरंगम 2026, जुटे पूर्व छात्र

1 min read
Spread the love

अयोध्या।

जिले के डाभासेमर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में ‘स्मृति रंगम 2026’ कार्यक्रम हुआ। यह समारोह रविवार को सुबह 11 बजे से शाम तक चला। इसमें विद्यालय की स्थापना वर्ष से लेकर अब तक के सैकड़ों पूर्व छात्र शामिल हुए। वर्षों बाद कई बैचमेट एक दूसरे से मिले और अपनी यादों को ताजा किया। पूर्व छात्र अपने मित्रों को पाकर वर्षों पुराने स्कूली दिनों में वापस लौटते दिखाई पड़े।

जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने की थी। हर साल 80 बच्चे प्रतियोगी परीक्षा से कक्षा 6 में एडमिशन लेते हैं और 7 साल बाद इंटरमीडिएट पास कर निकलते हैं। यहां सीबीएसई बोर्ड की आवासीय पढ़ाई होती है।

यहां से निकले कई छात्र देश भर में आईएएस, पीसीएस, वैज्ञानिक, शिक्षक, डॉक्टर और इंजीनियर जैसे पदों पर हैं। इस साल अयोध्या के नवोदय विद्यालय में इन सभी छात्रों का मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम पूर्व छात्रों ने मिलकर आयोजित किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

स्मृति रंगम 2026 समारोह में विद्यालय से सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। सैकड़ों पूर्व छात्रों ने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने पुराने आत्मीय पलों को ताजा किया। रिटायर्ड शिक्षक भी अपने छात्रों से मिलकर भावुक नजर आए। आयोजन समिति ने सभी पूर्व छात्रों को बैच, आई कार्ड, स्मृति चिन्ह व पटका पहनाकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *