May 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कुर्बान शाह बाबा के सालाना उर्स में कव्वालों ने बांधा समां

1 min read
Spread the love

कुर्बान शाह बाबा के सालाना उर्स में कव्वालों ने बांधा समां

हिंदू मुस्लिम एकता की झलक,सांसद अवधेश प्रसाद समेत बड़ी संख्या सर्व समाज के लोगों ने हिस्सा लिया

बारुन अयोध्या

जिले के दौलतपुर में स्थित हजरत कुर्बान शाह रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिवसीय सालाना संपन्न। उर्स के अंतिम दिन दरगाह पर सांसद अवधेश प्रसाद ने दरगाह पर माथा ठेका और चादर चढ़ाई।दरगाह पर कई वर्षों से दर्शन पूजन का कार्य देख रहे पवन कुमार यादव और दरगाह के खादिम नौशाद बाबा ने सांसद को जियारत कराई।

रात में जवाबी कव्वाली का आयोजन हुआ जिसमें देश की मशहूर कव्वाल अरशद कामली पीलीभीत और कव्वाला नेहा सुल्तानी कानपुर के बीच जोरदार मुकाबला हुआ।दोनों लोक कलाकारों ने बारी-बारी से अपने कलाम और शायरी से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कव्वालों ने राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम से जुड़ी प्रस्तुतियां देकर क्षेत्र वासियों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। कव्वाल अरशद कामली ने कहा कि “जमीं पर घर बनाया है मगर जन्नत में रहते हैं, हमारी खुशनसीबी है कि हम भारत में रहते हैं” पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाई। इससे पहले उर्स के दूसरे दिन कव्वाल महबूब ताज नागपुर और कव्वाला सीमा परवीन कानपुर के बीच में जबरदस्त जवाबी कव्वाली का मुकाबला हुआ।

उर्स के संयोजक अब्दुल मुस्तफा उर्फ सलमान ने बताया कि इस बार उर्स में बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोगों ने अकीदत के साथ चादरें चढ़ाई और मन्नतें मांगी। उर्स के मौके पर कव्वाली के साथ साथ मेले का भी आयोजन किया गया जिसमें लाखों की संख्या में भीड़ उपस्थित रही। शांति व्यवस्था में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *