May 26, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आगामी त्योहार के दृष्टिगत भारी पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया पैदल गश्त

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा आगामी त्योहार के दृष्टिगत भारी पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया पैदल गश्त

आज श्रीमान जिलाधिकारी महोदय और श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा संयुक्त रूप से आगामी त्योहार के मद्देनजर रखते हुए बकरीद (ईद-उल-अजहा) को जनपद में शांति, सौहार्द और पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराने के लिए ,भारी पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य मार्गों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त किया गया।

यह पैदल गश्त शहर के शाहगंज चौकी से पंचरास्ता होते हुए घण्टाघर तक संचालित की गई। इस दौरान दोनों उच्चाधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय ने घंटाघर, शास्त्रीनगर और पंचरास्ता रूट पर सुरक्षा के इंतजामों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।
नागरिकों से संवाद और अपील: अधिकारियों ने शांति समिति (पीस कमेटी) के सदस्यों और प्रबुद्ध नागरिकों से मुलाकात की। जिलाधिकारी महोदय ने अपील करते हुए कहा, “सुलतानपुर हमेशा से तहजीब की मिसाल रहा है। सभी नागरिक आगामी त्योहार को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।”

इस पैदल गश्त के दौरान एसडीएम नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, सहित भारी संख्या में अन्य पुलिस अधि0/ कर्मचारीगण और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *