पुलिस ने साइबर तकनीक और सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुए मोबाइल को किया बरामद
1 min readधौलपुर पुलिस ने साइबर तकनीक और सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुए मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाकर एक बार फिर जीता जनता का भरोसा ,

कार्रवाई में करीब 9 लाख 30 हजार रुपए कीमत के 29 गुमशुदा मोबाइल ट्रेस कर लौटाए उनके मालिकों को ,
धौलपुर,
धौलपुर पुलिस ने साइबर तकनीक और सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुए मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाकर एक बार फिर जनता का भरोसा जीतने का काम किया है। जिला पुलिस अधीक्षक धौलपुर के निर्देशानुसार साइबर सेल धौलपुर एवं थाना सरमथुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब 9 लाख 30 हजार रुपए कीमत के 29 गुमशुदा मोबाइल ट्रेस कर उनके मालिकों को लौटाए गए।थाना सरमथुरा क्षेत्र में गुम हुए इन मोबाइलों की शिकायतें सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कराई गई थीं। साइबर डेस्क प्रभारी उदय गुर्जर, कांस्टेबल प्रदीप एवं भूरसिंह की टीम ने तकनीकी सहायता से मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया। बाद में थानाधिकारी सरमथुरा द्वारा सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए। अपने मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल शुरू होने के बाद से थाना सरमथुरा अब तक करीब 130 गुमशुदा मोबाइल उनके मालिकों तक पहुंचा चुका है। विशेष बात यह रही कि बरामद मोबाइल केवल धौलपुर या सरमथुरा ही नहीं, बल्कि आगरा, खेरागढ़, करौली, भरतपुर, ग्वालियर, झांसी, आंध्रप्रदेश, केरल और बिहार जैसे विभिन्न राज्यों जिलों से ट्रेस किए गए। हाल ही में जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा भी मोबाइल मालिकों को उनके फोन वितरित किए गए थे। पुलिस की इस पहल को लोगों ने जनहित और विश्वास की बड़ी मिसाल बताया है। पुलिस का कहना है कि गुमशुदा मोबाइलों की तलाश कर उन्हें वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो
