May 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सांसद अवधेश प्रसाद के प्रयास से लगा 63 केवीए ट्रांसफार्मर

1 min read
Spread the love

सांसद अवधेश प्रसाद के प्रयास से लगा 63 केवीए ट्रांसफार्मर

15 दिनों बाद ग्रामीणों को मिली बिजली

मिल्कीपुर

विकासखंड मिल्कीपुर की ग्राम पंचायत करमडांडा स्थित पटखौली बाजार में 15 दिनों के बाद ग्रामीणों को बिजली नसीब हुई है। यहां 400 की आबादी के बीच लगा ट्रांसफार्मर 10 मई को जल गया था। इसके बाद से ग्रामीण लगातार बिजली संकट का सामना कर रहे थे।
स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से शिकायत की थी, जिसके बाद विभाग ने 16 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया था, जो उसी दिन जल गया। दूसरी और तीसरी लगाए गए ट्रांसफार्मर भी नहीं चल सके और जल गए। इसके बाद ग्रामीण सांसद अवधेश प्रसाद के पास पहुंचे। स्थानीय मुलायम सिंह यादव, मुकेश कुमार, उमेश रावत, प्रेमनाथ गौड़, आनंद मिश्रा, रवि पाठक, रामसजीवन पाल, बृजेश कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों और महिलाओं ने सांसद से शिकायत की।
सांसद अवधेश प्रसाद शनिवार को ग्रामीणों और महिलाओं के साथ मुख्य अभियंता, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम, अयोध्या के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की। अधिकारियों ने सांसद को उक्त स्थान पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया।
रविवार को जब 63 केवीए का ट्रांसफार्मर पटखौली गांव पहुंचा, तो जिस घर के सामने पहले 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था, उसके मालिक ने बड़े ट्रांसफार्मर का विरोध किया। उन्होंने तर्क दिया कि बड़ा ट्रांसफार्मर और नया पोल उनके घर के ठीक सामने होने से विद्युत जनित दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाएगा। उन्होंने ट्रांसफार्मर को थोड़ी दूर आगे निर्जन स्थान पर लगाने की मांग की, जिससे काफी देर तक स्थिति असमंजस में रही और स्थापना प्रक्रिया बाधित हुई।
इसके बाद अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची। अंततः, जहां पहले 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था, वहीं पर देर शाम 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया। अब 15 दिनों बाद ग्रामीणों को बिजली नसीब होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *