May 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दो समुदाय के बीच आबादी श्रेणी की भूमि की कब्जेदारी को लेकर खूनी संघर्ष की आशंका

1 min read
Spread the love

यह मामला कहीं और का नहीं जनपद की तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत ऐरुल मजरे निंदूरा का है

जयसिंहपुर सुल्तानपुर

जहां के निवासी जानकारी देते हुए नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि काफी लंबे अरसे से आबादी श्रेणी की भूमि पर हमारा कब्जा था

परंतु आबादी श्रेणी की भूमि की लालच में अनवर रजा,यासिर रजा,मो०दानिश के द्वारा जबरियन पीलर डालकर रातों-रात कब्जा किया जा रहा है।

जिसकी शिकायत कई बार तहसील प्रशासन से की गई इसके संबंध में हल्का लेखपाल व तहसीलदार के द्वारा स्थलीय निरीक्षणकर मुस्लिम समुदाय को कड़ी फटकार लगाते हुए आबादी श्रेणी की भूमि पर कब्जा ना करने की हिदायत भी दी गई

परंतु इसके बावजूद दबंग किस्म के लोग रातों-रात अनवरत कब्जा कर रहे हैं और प्रार्थी के घर पर जाकर आए दिन गाली गलौज व जान से मारने पीटने की धमकी भी दे रहे हैं कि यदि जमीन पर आओगे तो गांव में रहने नहीं देंगे

वही जनपद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए प्रार्थी व प्रार्थी की मां ने क्या कुछ कहा देखें एक रिपोर्ट

यदि समय रहते तहसील प्रशासन कुंभकर्णी नींद से नहीं जागा तो किसी भी समय अप्रिय घटना घट सकती है।
ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *