जिलाधिकारी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जाएगा
1 min read
अयोध्या
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीएम ने बताया कि नए जिला अस्पताल के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है और उसकी पैरवी की जाएगी।
प्रस्तावित जमीन का जल्द निरीक्षण कर अस्पताल निर्माण की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुराने सीएमओ ऑफिस और पीछे स्थित जर्जर भवनों को तोड़कर नई पांच मंजिला बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है।
डीएम ने कहा कि मौजूदा जिला अस्पताल की बिल्डिंग काफी पुरानी हो चुकी है, इसलिए नई आधुनिक सुविधा वाली इमारत की जरूरत है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रस्ताव जल्द स्वीकृत कराने का प्रयास किया जाएगा ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
आरडीसी के पास बनी पुरानी पानी की टंकी को लेकर डीएम ने जल निगम अधिकारियों को सर्वे कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि यदि टंकी मरम्मत से ठीक हो सकती है तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा, अन्यथा नया प्रोजेक्ट प्रस्तावित किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान डीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने बताया कि कई वार्डों में कूलर लगे मिले और मरीजों ने भी संतोष जताया।
ओपीडी काउंटर पर कूलर न होने पर डीएम ने वहां भी जल्द व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह और सीएमओ डॉ. देवेंद्र भिटौरिया भी मौजूद रहे।
