बंगीय नागरिक समाज द्वारा रवीन्द्रनाथ ठाकुर (टैगोर) की मनाई 165वीं जयंती
1 min readबंगीय समाज ने रवीन्द्रनाथ टैगोर की मनाई जयंती
लखनऊ।

लखनऊ बंगीय नागरिक समाज द्वारा गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर (टैगोर) की 165वीं पावन जयंती का आयोजन आज दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक किया गया। यह कार्यक्रम नव-निर्मित रवीन्द्र उपवन में आयोजित हुआ, जो हिंदी संस्थान, एम.जी. मार्ग, डीएम आवास (हजरतगंज) के सामने स्थित है।
हर वर्ष की भांति, गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर की विशाल प्रतिमा पर दोपहर 12 बजे माल्यार्पण किया गया। यह माल्यार्पण समाज के संरक्षक एवं प्रख्यात समाजसेवी सुधीर हलवासिया जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में “वंदे मातरम्” का सामूहिक पाठ किया गया तथा मिठाइयों का वितरण भी किया गया।
इसके साथ ही राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के नाम पर एक-एक पौधा रोपित किया गया।
दोपहर 3 बजे से काव्य पाठ तथा गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर के मूल्यवान कार्यों पर वक्तव्य प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर रत्ना बापुली, डॉ. माधवी मिश्रा, विजय कुमारी मौर्य, मुकेशनंद, कृष्णानंद , डॉ. शरद पांडेय, शशांक, प्रवीण कुमार शुक्ल (गोबर गणेश), एस.के. मिश्रा ‘भ्रमर बैसवारी’ तथा संजय मेहरोत्रा हमनवा, रामराज भारती, दिनेश सोनी, भारती पायल तथा ज्योति किरण रतन ने अपने विचार व्यक्त किए।
शाम 6 बजे “सेरा बांगाली (अमूल्य बांगाली) सम्मान” निम्नलिखित को प्रदान किया गया:
- बादल चटर्जी
- नितिन डे
- अशोक डे
- ए.के. सक्सेना
- किशोर डे
- निहार डे
- डॉ. यू.के. मुखर्जी
- आई.एस. भट्टाचार्य
- असीम रॉय
- पंकज बोस
वरिष्ठ नागरिक सम्मान:
- कृष्णानंद
- डी.के. पाल
- प्रवीण कुमार शुक्ला “गोबर गणेश”
- एस.सी. चौबे
- एस.सी. जोहरी
इसी के साथ मिट्ठू रॉय, डॉ. उत्तम मुखर्जी और सोनाली मित्रा गोस्वामी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर की रचनाओं (कविताओं/गीतों) का भावपूर्ण और त्रुटिरहित पाठ (रवींद्र आवृत्ति) प्रस्तुत किया।
गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर को समर्पित पावन आदरांजलि कार्यक्रम का भव्य आयोजन शाम 7 बजे दीपदान कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।
इस भव्य दीपदान कार्यक्रम में उपरोक्त गणमान्य व्यक्तियों के साथ समाज के पोशक सुधीर हलवासिया, समाज के सह पोशक रोहित अग्रवाल, डॉक्टर जे. बी घोष, रुपेश मंडल, हरीश चन्द दत्ता, डॉक्टर वी. के. दत्ता, एस.एन. पाल, ज्योत्सना सिंह, मालविया दत्ता, हर्ष कुमार, ए.के. बोस, पी. के. श्रीवास्तव, अनूप शरण सिंह, विजय कुमारी मौर्या, सज्जन तिवारी, रीना चैटर्जी, दीपक हलधर, सी.ए. नरेश चंद्र अग्रवाल, सुभाष चंद्र सिंघल एवं पाल प्रवीन इन सभी ने अपनी उपस्थिति से महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य संयोजक पी.के. दत्ता द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ उत्तर प्रदेश सरकार से निवेदन किया गया कि शीघ्र से शीघ्र लखनऊ में एक मार्ग जो हनुमान सेतु से डालीगंज की ओर जाता है, वंदे मातरम् के नाम से किया जाए एवं इस मार्ग पर वंदे मातरम् गीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की मूर्ति स्थापित की जाए।
एवं एक मार्ग फैजुल्ला गंज वार्ड नंबर 1 को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज़ के नाम से किया जाए। यह दोनों मांगें उत्तर प्रदेश सरकार एवं लखनऊ की मेयर सुश्री सुषमा खरकवार के पास पहले से ही लंबित हैं। कार्यक्रम का अंत गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर रचित “जन गण मन” (हमारा राष्ट्रीय गान) के सामूहिक गायन के साथ हुआ।
