अमित मिश्रा अध्यक्ष व अंसार खान उपाध्यक्ष बने
1 min readमिल्कीपुर
बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन मिल्कीपुर का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ।लोकतंत्र की गरिमा और आपसी सौहार्द के बीच संपन्न हुए अधिवक्ता संघ मिल्कीपुर के वार्षिक चुनाव में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अध्यक्ष पद पर अमित कुमार मिश्रा ने शानदार जीत दर्ज की, उन्हें 45 मत मिले उनका मुकाबला पवन शुक्ला से था जिन्हें कुल 30 मत मिले।
इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर अंसार खान ने 32 मतों के भारी अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया उन्हें कुल 46 मत जबकि उनके प्रतिद्वंदी को मात्र 14 मत मिले। मतदान सुबह 10 बजे से लेकर 2 बजे तक चला इसके बाद 3 बजे से लेकर 4 बजे तक मतगणना हुई।
चुनाव में कुल 77 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर संगठन की मजबूती में योगदान दिया। शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए चुनाव ने अधिवक्ता एकता और लोकतांत्रिक परंपरा को नई मजबूती दी।
नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं। आशा है कि नई टीम अधिवक्ताओं के सम्मान, अधिकार और हितों की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहेगी।

