May 7, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भाजपा आए दिन कर रही महापुरुषों का अपमान :- अभिषेक सिंह राणा

1 min read
Spread the love

महाराणा प्रताप की प्रतिमा हटाने पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

भाजपा आए दिन कर रही महापुरुषों का अपमान : अभिषेक सिंह राणा

सुल्तानपुर।

गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व एवं शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कादीपुर चीनी मिल चौराहे पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा हटाकर नगर पंचायत कार्यालय में नाली के पास रखे जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया तथा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने इसे महापुरुषों का अपमान बताते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रतिमा को ससम्मान उसी स्थान पर पुनः स्थापित किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लेने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि 9 मई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती से पूर्व प्रतिमा को पूर्व स्थान पर स्थापित किया जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी बड़ा जनांदोलन करने को बाध्य होगी। ज्ञापन में मांग की गई कि जिस स्थान से प्रतिमा हटाई गई है, वहीं पुनः स्थापित किया जाए तथा बिना पूर्व सूचना प्रतिमा हटाने वाले जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप देश के गौरव, शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा को इस तरह हटाकर नाली के पास रखना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अपमानजनक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर महापुरुषों के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, आए दिन महापुरुषों का अपमान किया जा रहा है। वहीं शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि प्रशासन को तत्काल प्रतिमा को पूर्व स्थान पर ससम्मान स्थापित कराना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई हम लोग भूख हड़ताल करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह, पीसीसी सदस्य हौसला भीम, रणजीत सिंह सलूजा, सुब्रत सिंह सनी, मनोज कुमार तिवारी, दिनेश कुमार तिवारी, कुमारी निकलेश सरोज, ममनून आलम, नंदलाल मौर्य, सुरेंद्र प्रताप सिंह, जमींदार यादव, सुरेश चंद्र मिश्रा,देवेंद्र श्रीवास्तव, राम चंद्र कोरी,सुहैल अहमद, हौसिला कनौजिया, शंभूलाल गौतम, इमरान अहमद आदि लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *