श्री किशोरी कृपा सेवा संस्थान ने पशु-पक्षियों के लिए शुरू किया जल पात्र अभियान
1 min readधौलपुर, राजस्थान।
भीषण गर्मी में मूक पशु-पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से श्री किशोरी कृपा सेवा संस्थान ने शहर में पानी के पात्र रखने के अभियान की शुरुआत की है। संस्थान द्वारा गायों के लिए बड़े सीमेंटेड पात्र एवं पक्षियों के लिए परिंदे लगाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें गर्मी में पानी की कमी से राहत मिल सके।
संस्थान के संस्थापक आचार्य योगेश कृष्ण शास्त्री ने कहा कि गर्मियों में कई पशु-पक्षियों की मौत पानी की कमी से हो जाती है। ऐसे में लोगों को अपने घरों की छत, आंगन और आसपास मिट्टी के पात्रों में स्वच्छ पानी रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि संस्थान शहर की विभिन्न कॉलोनियों में ऐसे स्थान चिन्हित कर रहा है, जहां लोग स्वेच्छा से पानी भर सकें।
संस्थान ने इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देने की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान कोषाध्यक्ष नीरज तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र चंसोरिया , वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा,भगवान सिंह मीना, प्रदीप शर्मा, अम्बरीष शर्मा, योगेश सिकरवार, अलकेश गोस्वामी, दिगपाल चौधरी, संगीता गुप्ता, नीलम दीक्षित, किशन यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
ब्यूरो विजय शर्मा

