अनुदेशकों में बढ़े मानदेय को लेकर हर्ष का माहौल
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या
विकासखंड मिल्कीपुर के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा दिया गया है। 5 मई को अनुदेशकों के खातों में ₹17,000 मानदेय के रूप में पहुंच गया, जिससे उनमें खुशी की लहर है।
मानदेय बढ़ने के बाद अनुदेशकों ने मिल्कीपुर ब्लॉक मुख्यालय पर एक बैठक आयोजित की। अनुदेशक संघ के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में अनुदेशकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
इसके बाद अनुदेशक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी मिल्कीपुर अजय कुमार त्रिपाठी को मिठाई खिलाई और एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। जवाब में, खंड शिक्षा अधिकारी ने भी अपने अधीनस्थ अंशकालिक अनुदेशकों को मिठाई खिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर अनुदेशक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार, वकार अहमद, अभय कनौजिया, जितेंद्र कुमार, सरोज यादव, कुसुमा रावत और विपिन कुमार सिंह मौजूद थे। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार वर्मा, आलोक सिंह और अजय भारत सिंह सहित कई अन्य लोगों ने भी अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय की बधाई दी और उन्हें मिठाई खिलाई।

